गोरखपुर की हिना कौसर को नेपाल से अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा रत्न सम्मान

गोरखपुर। गोरखपुर की मशहूर कवयित्री और लेखिका हिना कौसर गोरखपुरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर नेपाल की संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन ने “मातृभाषा रत्न मानद उपाधि” से सम्मानित किया।
इस सम्मान से नेपाल-भारत मैत्री, हिंदी/नेपाली भाषा के प्रचार-प्रसार और साहित्यिक प्रतिभाओं के प्रोत्साहन में योगदान के लिए हिना कौसर की बहुमुखी प्रतिभा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। अब तक 29 साझा पुस्तकें और 10 एकल पुस्तकें प्रकाशित कर चुकी हिना कौसर 200 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »