डीआईजी बस्ती द्वारा जोनल पुलिस हैण्डबाल कलस्टर प्रतियोगिता का किया गया समापन

विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर बढाया मनोबल।
पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप मीना के साथ गोरखपुर जोन की अन्तरजनपदीय हैण्डबाल कलस्टर (हैण्डबाल व बास्केटबाल) प्रतियोगिता वर्ष- 2026 का कांशीराम जी जिला स्टेडियम संतकबीरनगर में समापन किया गया।
उक्त प्रतियोगिता मे जोन के 10 जनपदो से कुल 180 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया प्रतियोगिता के सभी मैच स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड लखनऊ के निर्देशानुसार कराये गये । सम्पूर्ण प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में विभिन्न जनपदो से आये निर्णायक मण्डल ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया । जिसमें विजयी जनपद इस प्रकार हैं। बास्केटबाल (पुरुष) प्रतियोगिता विजेता जनपद गोरखपुर , बास्केटबाल (महिला) प्रतियोगिता विजेता जनपद गोरखपुर । हैण्डबाल (पुरुष) प्रतियोगिता विजेता जनपद संतकबीरनगर , हैण्डबाल (महिला) प्रतियोगिता विजेता जनपद गोरखपुर ।
डीआईजी बस्ती द्वारा विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया व सभी खिलाड़ियो को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभ संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »