बूथों पर एसआईआर का हाल जानने के बाद महुली थाने का डीएम ने लिया जायजा

महुली थाने में अभिलेखों के रख रखाव से लेकर लंबित मुकदमों की भी लिया जानकारी

लगभग दर्जन भर बूथों पर पहुंच कर डीएम ने मौजूद बीएलओ को दिया दिशा निर्देश

संतकबीरनगर
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने रविवार को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों बूथों का जायजा लिया। बूथों में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। बाद में महुली थाने पर पहुंचकर डीएम ने कानून व्यवस्था की भी समीक्षा किया।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने रविवार को धनघटा विधान सभा क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक बूथों का जायजा लिया। डीएम ने विश्वनाथपुर बूथ, हरिहरपुर, महुली आदि बूथों पर चल रहे एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी लिया। बूथों पर मौजूद बीएलओ और सुपरवाइजर से एसआईआर प्रक्रिया के प्रगति की जानकारी लिया। उन्होंने संबंधित बूथों के बीएलओ से इस प्रक्रिया के अनुपालन में धरातल पर आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उन्हें तत्काल दूर कराने का निर्देश दिया। बाद में जिलाधिकारी महुली थाना मुख्यालय पहुंचे। जहां थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय से थाना क्षेत्र के कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया। डीएम ने कंप्यूटर कक्ष में होने वाले ऑनलाइन एफआईआर की भी समीक्षा किया। जिलाधिकारी ने त्यौहारों के मद्देनजर थाना क्षेत्र में महुली पुलिस की तैयारियों की सराहना किया। थानाध्यक्ष श्री पांडेय ने बताया कि इस वर्ष अभी तक कुल 67 मुकदमे पंजीकृत हुए हैं। डीएम ने दर्ज मुकदमों की विवेचना में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है। अभिलेखों के रख रखाव और परिसर के साफ सफाई को बेहतर बताते हुए डीएम आलोक कुमार ने थाना परिसर को और बेहतर बनाने की सलाह दिया। थाना परिसर में वृक्षारोपण कराने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने थाना परिसर को आदर्श और आकर्षक बनाने की सलाह दिया। इससे पहले थाना परिसर पहुंचने पर महुली पुलिस ने जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान एसडीएम डा सुनील कुमार, तहसीलदार रामजी, एसआई शोभनाथ मिश्र सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »