ब्रेकिंग

महुली,पुलिस ने उठाया झाड़ू करि थाना परिसर की सफाई

महुली थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वच्छता, अनुशासन एवं टीम भावना को बढ़ावा देने हेतु लगभग दो घंटे का वृहद श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से थाना परिसर की साफ-सफाई की गई तथा कार्यालय, बैरक, मेस, मालखाना एवं परिसर के आसपास के स्थानों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यस्थल को बेहतर पुलिसिंग का आधार बताते हुए सभी कर्मचारियों को नियमित साफ-सफाई बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।
श्रमदान अभियान के उपरांत आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना स्तर पर समस्त पुलिस कर्मियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश (बिंदुवार)
क्षेत्र के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
रात्रि गश्त एवं वाहन चेकिंग को प्रभावी एवं नियमित रूप से संचालित किया जाए।
असामाजिक तत्वों, हुड़दंग एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए।
डीजे, जुलूस एवं सार्वजनिक आयोजनों पर शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
सोशल मीडिया पर भ्रामक/अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल विधिक कार्यवाही की जाए।
आमजन से संवाद स्थापित कर पुलिस-जन सहभागिता को मजबूत किया जाए।
किसी भी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
होली पर्व को भाईचारे, शांति एवं आपसी सौहार्द के साथ सम्पन्न कराने हेतु स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाए रखा जाए।
बैठक के अंत में थाना अध्यक्ष द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों के साथ पारंपरिक रूप से गुजिया साझा कर आपसी सौहार्द एवं टीम भावना को मजबूत किया गया। थाना अध्यक्ष ने सभी को भविष्य में और बेहतर कार्य करने, जनसेवा की भावना को प्राथमिकता देने तथा अनुशासित एवं सकारात्मक पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता, समर्पण एवं टीमवर्क के साथ बेहतर पुलिसिंग का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »