ब्रेकिंग

थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पंजीकृत मु0अ0सं0 55/26 धारा 70(2) बीएनएस व 5(जी)/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 01. अमन कुमार उर्फ गोलू पुत्र तपे 02. हिमेश कुमार उर्फ लराहे पुत्र गोमंती प्रसाद निवासीगण बन्धुपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को बन्धुपुर शिवमन्दिर के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनाँक 06.02.2026 को थाना महुली पर उक्त अभियुक्तो के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना महुली पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण थानाध्यक्ष रजनीश राय, हे0का0 सम्स तबरेज, का0 अभिषेक सिंह, का0 राजमंगल यादव ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »