जुलूस को लेकर महुली पुलिस की सक्रियता कमेटी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आगामी जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा प्रभावी तैयारियां की जा रही हैं । इसी क्रम में थाना महुली पर छेत्रीय जुलूस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान जुलूस के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निर्धारित नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु नोटिस तामील कराया गया । बैठक के दौरान कमेटी के सदस्यों द्वारा आश्वस्त किया गया कि जुलूस के दौरान डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित अनुशासन, मर्यादा एवं शालीनता के साथ जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से विसर्जन की कार्रवाई संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की बात कही गई । थाना महुली पुलिस द्वारा जुलूस के दौरान सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस प्रबंध, प्रभावी निगरानी एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा जुलूस मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखी जा रही है । थाना महुली पुलिस द्वारा सभी लोगों से अपील की गई है कि आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द की भावना बनाए रखते हुए प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे। तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे। जनसहयोग एवं पुलिस-प्रशासन के समन्वित प्रयासों से जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु थाना महुली पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »