सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ नृत्य और नुक्कड़ नाटक होगा कार्यक्रम का आकर्षण।
हर साल की भॉति इस वर्ष भी सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित होने वाले एनुअल फंक्शन पर स्कूल की छात्र-छात्राएं अपने हुनर का लोहा मनवाएंगी। मंगलवार 10फरवरी को फेयरवेल और गुडलक तो बुधवार 11 फरवरी को एनुअल फंक्शन का आगाज होगा। कार्यक्रम के लिए स्कूल परिसर सज कर तैयार है। कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ ही सभी तैयारियां पूरी हो गई है।
जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में10फरवरी को आयोजित गुडलक और फेयरवेल कार्यक्रम के दूसरे दिन 11 फरवरी को भव्य ऐतिहासिक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संस्थान के लिए बेहद खास होने वाला यह कार्यक्रम में देश की विभिन्न संस्कृतियों की झलक के साथ ही स्कूल के छात्र नुक्कड़ नाटिका और नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन करेंगे। लोकनृत्य और संगीत के जरिए अनेकता में एकता का संदेश देता छात्रों का मंचन अहम होगा। सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए गुडलक कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं के टिप्स दिए जाएंगे, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना भी प्रेषित की जाएगी। वहीं12वीं के छात्र-छात्राओं के साथ विदाई समारोह के जरिए बीते दिनो की यादें ताजा होंगी। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए सभी अभिभावकों को सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने अपील की है कि अभिभावक 11 फरवरी को विद्यालय पहुंचकर छात्रों का हौसला बढ़ाएं। अभिभावकों की मौजूदगी उनके पाल्यों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।
