संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश । पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के थाना जोगिया उदयपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।
डीआईजी बस्ती द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय,मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय,बंदी गृह, मिशन शक्ति केन्द्र, आगन्तुक कक्ष, थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया गया एवं थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां अद्यावधिक करने , कार्यालय / थाना परिसर की साफ-सफाई प्रतिदिन कराने व लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण,वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा थाना परिसर में खड़े माल मुक़दमाती, लावारिस आदि वाहनों का निस्तारण ऑपेरशन क्लीन के तहत कराने आदि हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर डीआईजी बस्ती द्वारा ग्राम चौकीदारों से संवाद स्थापित करते हुए उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराया गया, साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं समय पर सूचनाओं से अवगत कराने हेतु उन्हें प्रेरित किया गया तथा उन्हें साफा वितरित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बांसी, क्षेत्राधिकारी सदर ,थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
डीआईजी बस्ती द्वारा थाना जोगिया उदयपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
