डीआईजी बस्ती द्वारा पुलिस लाइन सभागार सिद्धार्थनगर में की गयी अपराध समीक्षा गोष्ठी

आगामी त्यौहारों के तैयारियों के सम्बन्ध में की गयी समीक्षा।
पीस कमेटी की मीटिंग में किया गया प्रतिभाग। सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के साथ पुलिस लाइन सभागार में जनपद कीअपराध व कानून-व्यवस्था समीक्षा गोष्ठी एवं आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध मे की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी

गोष्ठी के दौरान डीआईजी बस्ती द्वारा लंबित विवेचनाओ का समयबद्ध निस्तारण करने, अधिकाधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने, गैंगेस्टर, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने,चोरी व वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करने, रात्रिकालीन गश्त, महिला संबंधी अपराधो, पोक्सो एक्ट,एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामलों मे त्वरित प्रभावी कार्यवाही करने,यक्ष ऐप पर समय से डाटा फीड करने, भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा, संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रो मे फूट पेट्रोलिंग करने, मिशन शक्ति केन्द्र को अधिक प्रभावी बनाने, साइबर अपराध, CCTNS, IGRS, NCRB ,कर्मयोगी पोर्टल CM डैशबोर्ड , ITSSO, JMIS आदि पोर्टलो की निरन्तर निगरानी कर कार्यवाही करने , ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत वाहनों का निस्तारण कराने। आगामी त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने, होली त्यौहार से संबंधित निकलने वालों जुलूसों पर सतर्क दृष्टि रखकर सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया।
तत्पश्चात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सेन्ट्रल पीस कमेटी की मीटिंग में जनपद के थानो सेआये हुये दोनों संप्रदाय के लोगों को आगामी त्यौहारो को प्रेम व भाईचारे के साथ मनाने, एक दूसरे के धर्म व भावनाओ का सम्मान करने, त्यौहार में कोई नई परंपरा न करने,हुड़दंग न करने, जबरदस्ती रंग न लगाने हेतु बताया गया।
उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी, पुलिस कार्यालय एवं अन्य शाखाओं के प्रभारीगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »