जनपद संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पर उत्तर प्रदेश पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक आहूत की गई ।
थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में सोशल मीडिया के जिम्मेदार एवं मर्यादित उपयोग पर विशेष बल दिया गया
बैठक के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश
शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया तथा निर्देशित किया गया कि सोशल मीडिया का उपयोग पूर्णतः अनुशासित, मर्यादित एवं विभागीय नियमों के अनुरूप किया जाए ।
किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, गोपनीय अथवा विभागीय छवि को प्रभावित करने वाली पोस्ट/सामग्री साझा न करने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई
यह भी निर्देशित किया गया कि विभागीय सूचना, संवेदनशील प्रकरणों या जांच से संबंधित विषयों को बिना अनुमति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा न किया जाए ।
बैठक का उद्देश्य पुलिस विभाग की गरिमा, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता को बनाए रखते हुए सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करना रहा
