डीएम व एसपी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी द्वारा प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया।
थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए अधिकारिद्वय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा आवश्यकतानुसार संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करके ही शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »