रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर थाना महुली पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण फील्ड में तैनात रहकर आमजन के साथ सतत संवाद स्थापित कर रहे हैं, ताकि त्योहार को पूर्णतः सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराया जा सके। पुलिस टीम द्वारा संवेदनशील स्थलों का भ्रमण, पैदल गश्त तथा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं से वार्ता कर आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की जा रही है।
बच्चों के साथ होली मना कर पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि होली प्रेम, एकता और भाईचारे का पर्व है, इसे शांति और मर्यादा के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की जबरदस्ती,हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने वाले कृत्यों के प्रति सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी,जबकि शालीनता और सहयोग करने वाले नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखा जाएगा।
मिशन शक्ति के तहत मानवीय पहल
Mission Shakti कार्यक्रम के अंतर्गत थाना महुली की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विशेष सामाजिक पहल करते हुए बच्चों, विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ होली मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों को रंग, गुलाल एवं मिठाइयाँ वितरित की गईं तथा उन्हें सुरक्षित एवं संयमित तरीके से होली खेलने के लिए प्रेरित किया गया।
महिला पुलिसकर्मियों ने बच्चों को यह संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी रहने के लिए भी प्रतिबद्ध है।इस मानवीय पहल से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आई और पुलिस-जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत हुआ।
जनअपील
थाना महुली पुलिस आमजन से अपील करती है कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाएँ। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
थाना महुली पुलिस सुरक्षा, सेवा और सद्भाव के लिए सदैव तत्पर।
रंगों के त्योहार होली पर पुलिस का जनसंवाद एवं मिशन शक्ति के तहत बच्चों के साथ मनाई गई होली
