लहलका न्यूज लाईव
संत कबीर नगर।
डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा रात्रि मे थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय,हवालात गृह, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र,आगन्तुक कक्ष,थाना परिसर आदि का भ्रमणकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने के अपराध रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।रजिस्टरो मे प्रविष्टियाँ अद्यावधिक करने,कार्यालय, बंदीगृह, थाना परिसर आदि की साफ सफाई प्रतिदिन कराने,अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद , एएसपी/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा , प्रभारी निरीक्षक थाना कपिलवस्तु, सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
डीआईजी बस्ती द्वारा थाना कपिलवस्तु का किया आकस्मिक निरीक्षण
