बेटी सरगम की शानदार सफलता पर डा उदय और सविता ने आयोजित किया स्वागत समारोह
– पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी और राजन इंटरनेशनल एकेडमी की एमडी शिखा चतुर्वेदी ने भतीजी के उज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद
– संस्थान की होनहार छात्रा सरगम के संघर्ष को मिला मुकाम तो गर्व से सराबोर हो उठे प्रिंसिपल और सभी टीचर्स

राजस्थान के जयपुर में स्थित मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर पहली बार सूर्या कैंपस पहुंची डा सरगम चतुर्वेदी का संस्थान की तरफ से भव्य स्वागत हुआ। बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने भव्य समारोह का आयोजन किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवम् एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी और राजन इंटरनेशनल एकेडमी की एमडी शिखा चतुर्वेदी ने भतीजी सरगम को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। एमबीबीएस क्वालीफाई करने के बाद पहली बार सूर्या कैंपस में पहुंचने पर डा सरगम ने अपने माता पिता, चाचा चाची और सभी टीचर्स के साथ सफलता का केक काटा। स्वागत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डा सरगम चतुर्वेदी ने कठिन परिश्रम, चरणबद्ध तैयारी और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता को अपनी सफलता का मूलमंत्र बताया। उन्होंने छात्र छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहते हुए कठिन परिश्रम करते रहने की सलाह दिया। डा सरगम ने कहा कि भविष्य में एक चिकित्सक के रूप में मानवता की रक्षा करने को अपना उद्देश्य बताया। पिता के जुनून, मां के संस्कार युक्त संस्कार और चाचा चाची के उत्साहवर्धन के साथ ही संस्थान के टीचर्स के आशीर्वाद को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए सभी के प्रति आभार जताया। डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि कठिन परिश्रम की बदौलत अपना मुकाम तो सरगम ने हासिल किया है लेकिन समाज के प्रति मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की चुनौती भी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करके एक जिम्मेदार चिकित्सक की भूमिका का निर्वहन करेंगी। प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि डा सरगम चतुर्वेदी की प्रतिभा को सूर्या के टीचर्स ने जिस उम्मीद और भरोसे से तराशा था उस पर शत प्रतिशत खरा उतर कर उन्होंने हम सभी टीचर्स को गौरवान्वित किया है। इसके लिए वह बधाई की पात्र हैं। इस दौरान कैंपस में शानदार भोज का भी आयोजन हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव,युवा समाजसेवी निहाल चंद पांडेय, अंकित पाल,नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय, चिंतामणि उपाध्याय, सुभाष तिवारी, दिग्विजय यादव, शंकर यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
