कठिन परिश्रम और लक्ष्य निर्धारण की नीति से और बेहतर परिणाम हासिल करें नौनिहाल राकेश चतुर्वेदी अपने शानदार प्रदर्शन से नौनिहालों ने किया गौरवान्वित भविष्य में और बेहतर होगा प्रदर्शन मनोज कुमार पांडेय

सीबीएसई द्वारा 10वीं के घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करने वाले एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के नौनिहालों का गुरुवार को फूल मालाओं से सम्मान हुआ। संस्थान के शत प्रतिशत छात्र छात्राएं परीक्षा में सफल रहे। नौनिहालों के इस प्रदर्शन पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर एवम् पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय, पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय और प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने टॉपर्स का मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
जिले के दक्षिणांचल में स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में गुरुवार को मेधावियों को सम्मानित किया गया। 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार छात्रा निशा उपाध्याय ने सर्वाधिक 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करके संस्थान की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं 90.50 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अनुभव शुक्ला ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा पुष्कर पांडेय, विभा यादव, अंशिका, सागरिका राय, देवेश, साक्षी सिंह, काजल और मानसी वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप टेन में जगह बनाई। नौनिहालों की इस सफलता पर बधाई देते हुए एसआर ग्रुप के चेयरमैन एवम् पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीण अंचल के नौनिहालों ने कड़ी मेहनत से जो सफलता अर्जित किया है वह सराहनीय है। उन्होंने छात्र छात्राओं और सभी टीचर्स को कठिन परिश्रम और लक्ष्य निर्धारण की बदौलत आने वाली परीक्षाओं में इससे बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने शत प्रतिशत सफलता अर्जित करने पर सभी छात्र छात्राओं को बधाई दिया। उन्होंने चेयरमैन और अभिभावकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आने वाले शैक्षणिक सत्र में संस्थान अपनी नई नीति से नौनिहालों की प्रतिभा को और बेहतर ढंग से निखारने का प्रयास करेगा। प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने भी सभी सफल नौनिहालों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस दौरान एसएन शुक्ला, हरिश्चंद्र यादव, इंद्रेश कुमार, धर्मेंद्र चौरसिया, राम गणेश, प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्र, महेंद्र कुमार चौधरी सहित सभी टीचर्स ने नौनिहालों को उनकी सफलता पर बधाई दिया ।
