इनडोर व आउटडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटो को किया गया सम्मानित। मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में आयोजित ‘दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर रिक्रूट आरक्षियों के भव्य परेड की सलामी ली तथा मान प्रणाम ग्रहण किया।

डीआईजी बस्ती द्वारा परेड निरीक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों के उत्कृष्ट तैयारी,अनुशासन एवं कार्यकुशलता की सराहना की गयी। समारोह के दौरान रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी,निष्पक्षता एवं जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलायी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा एक अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है, जिसमें प्रत्येक पुलिसकर्मी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी रहना अनिवार्य है।
इस अवसर पर इनडोर व आउटडोर मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ० यशवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स संजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक बस्ती व अन्य संबंधित अधि0/कर्मचारीगण सहित रिक्रूट आरक्षियों के परिवारीजन व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।
