क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा थाना दुधारा पर की गई गोष्ठी

विवेचना निस्तारण व आगामी बकरीद त्यौहार को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण व आगामी आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया
थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुमार कुशवाहा की उपस्थिति में विवेचक गण के साथ ‘अर्दली रूम’ किया । अर्दली रूम के दौरान थाने पर लंबित मामलों (विवेचनाओं) की गहन समीक्षा की तथा गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विवेचकों को कड़े निर्देश दिए । उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों को न्याय मिलने में कतई देरी नहीं होनी चाहिए ।
बकरीद त्यौहार को लेकर दिए गए निर्देश आगामी बकरीद/ ईद-उल-उजहा त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी द्वारा हल्का प्रभारियों, चौकी प्रभारियों तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ एक विशेष गोष्ठी (बैठक) की गई। गोष्ठी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए सभी हल्का व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त (पेट्रोलिंग) करेंगे और शांति व्यवस्था पर पैनी नजर रखेंगे ।
क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों और शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर त्योहार को शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया जाए ।
माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले या किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ तत्काल और सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाए । त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »