ब्रेकिंग

क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा थाना परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा

क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा द्वारा थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई व्यवस्था एवं थाना परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया।
क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने, जनसुनवाई को प्रभावी ढंग से संचालित करने एवं शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर में स्वच्छता, अनुशासन एवं बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »