ब्रेकिंग

मेंहदावल पुलिस टीम ने दिलाई राहत, वापस कराई गई 10,000.00 रू की धनराशि

पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर सेल थाना मेंहदावल टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित को 10,000.00 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी ।
सन्तोष पुत्र सृजन प्रसाद निवासी औरही, थाना मेंहदावल जनपद संतकबीर नगर के दोस्त का मोबाइल हैक करके फेसबुक के माध्यम से पैसे मंगवाकर पीड़ित के साथ साइबर ठगी किया और पीड़ित के खाते से 10,000.00 रुपये की धोखाधड़ी की गयी । फ्रॉड हो जाने के उपरान्त हकीकत पता चलने पर पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत संख्या – 33103260069369 पंजीकृत की गयी थी, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम द्वारा तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क कर व तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया और विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदक के खाते में धनराशि 10,000.00 रुपये वापस करा दी गयी । अपनी धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन एवं साइबर टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया है ।
साइबर सेल टीम प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम ,आरक्षी सौरभ कुमार, रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार जनता से अनुरोध है कि किसी भी अनजान कॉल या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तत्काल Cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »