ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के सन्तकबीरनगर मे प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत कमिश्नर व डीआईजी बस्ती द्वारा कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण

सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। अखिलेश कुमार सिंह मण्डलायुक्त बस्ती व संजीव त्यागी पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा संयुक्त रूप से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर के साथ जनपद सन्त कबीरनगर में मुख्यमंत्री उ0प्र0 के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल थाना धनघटा अन्तर्गत बैजूधाम,हेलीपैड आदि का निरीक्षण किया गया । मुख्यमंत्री उ0प्र0 के आगमन को सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन में ड्यूटी पर लगाये जाने वाले पुलिस बल के सम्बन्ध मे सम्बंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
इस दौरान CDO सन्त कबीरनगर, क्षेत्राधिकारी घनघटा ,प्रभारी निरीक्षक घनघटा सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »