जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पूर्व प्रमुख राकेश चर्तुवेदी ने एसआर परिसर में किया पौधरोपण
एसआर इंटरनेशनल एकेडमी एवं पीजी कॉलेज के सभी टीचर्स और एसआर हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवम् समाजसेवियों के साथ मनाया जन्मदिन
पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया से लेकर आवास तक लगा रहा बधाइयों का तांता

शिक्षा और चिकत्सा के साथ साथ सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाले, बस्ती मंडल के युवाओं के प्रेरणाश्रोत, नाथनगर के पूर्व ब्लाक प्रमुख, एसआर इंटरनेशनल एकेडमी एवम् एसआर हॉस्पिटल एवम् पैरामेडिकल कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन बुधवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। नाथनगर में स्थित एसआर कैंपस में सैकड़ों की मौजूदगी में पूर्व प्रमुख ने केक काट कर सभी का अभिवादन किया। सुबह से ही सोशल मीडिया पर राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता बधाई देते नजर आए। अपने अनुज राकेश चतुर्वेदी के जन्मदिन पर उनके अग्रज सूर्या ग्रुप के चेयरमैन एवम् जिले में सामाजिक संरचना के अग्रदूत डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जन्मदिन की बधाई दिया।
मुख्य आयोजन नाथनगर स्थित एसआर हॉस्पिटल एवम् एकेडमी के ज्वाइंट कैंपस में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय और पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में सभी स्टाफ ने अपने डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी के साथ केक काटकर और उन्हें फूल गुलदस्ता भेंट करते हुए जन्मदिन की बधाई दिया। पूर्व प्रमुख श्री चतुर्वेदी ने एसआर परिसर में अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पौधरोपण भी किया। सभी संस्थानों के शिक्षक शिक्षिकाओं और चिकित्सकों सहित अन्य कर्मियों ने पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना किया। सुबह उनके पैतृक आवास पहुंचे सैकड़ों शुभचिंतकों ने फूल गुलदस्ता भेट करते हुए पूर्व प्रमुख को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना किया। बस्ती और संतकबीरनगर जिले के हजारों लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देते हुए राकेश चतुर्वेदी के दीर्घायु होने की कामना किया। खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने भी अपने अजीज अनुज पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना किया। बस्ती जिले में स्थित राजन इंटरनेशनल एकेडमी की मैनेजिंग डायरेक्टर शिखा चतुर्वेदी के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर संजीव पांडेय के नेतृत्व में समूचे स्टाफ ने अपने चेयरमैन को जन्मदिन का केक काटकर बधाई दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी, युवा समाजसेवी निहालचंद पांडे, अजय मिश्र, रत्नेश मिश्र आलोक उपाध्याय, दिग्विजय यादव, हरिश्चंद्र यादव, प्रेमप्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्र, महेंद्र चौधरी, दिलीप अग्रहरि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
