ब्रेकिंग

विकसित भारत के निर्माण में और दुनिया के तरक्की में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है

जेन-जी,जेन-अल्फ़ा देश की असली ताकत ।
बड़ों को गाली देना हमारा संस्कार नहीं
देश के युवा संस्कारवान बनें,मातृभूमि के लिए जीयें


भारत के विकास में आज बहन, बेटियाँ अपना परचम लहरा रही हैं।।
भारत की आत्मा हिन्दूत्व है।और भारत का विकास सनातन धर्म का विकास है।।
और जो भारत के सुख और दुःख का अनुभव करता है।
वही हिन्दू है।।
युवा ही है जिसमें जिज्ञासा होती है।।
भारत को विश्व गुरु बनना चाहिए।इस सपने को लेकर संघ की यात्रा सौ वर्षों से चल रही है।।
युवाओं में राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ अच्छे संस्कार होना चाहिए।
दुनिया में कुछ ऐसे देश है जिसकी आबादी उतनी नहीं है जितनी भारत के युवा है।
आदरणीय सह सर कार्यवाह श्री रामदत्त चक्रधर जी ने सम्बोधन में कहा

देश के 38 करोड़ जेन-जी,जेन-अल्फा ही भारत की असली ताकत हैं। यह ऐसे युवा हैं जिनके कंधों पर भारत का भविष्य टिका है।हमारे युवा शिक्षित,शालीन तथा संस्कारवान बनें।वे अपनी ऊर्जा देश तथा समाज के उत्थान में खर्च करें।
उपरोक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने कही।वे मंगलवार को शहर के बनियाबारी स्थित कृष्णा पैलेस में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। संवाद से विचार,विचार से निर्माण तथा युवा से राष्ट्र का उत्थान विषय पर अपनी बात रखते हुए सह सरकार्यवाह ने कहा कि भारत को पुनः जगतगुरु बनाना है।यह युवाओं से ही संभव है।युवाओं को अरविंद घोष,भगत सिंह जैसे क्रान्तिकारियों को अपना आदर्श मानना चाहिए।युवा महापुरुषों को सिर्फ पढ़े ही नहीं बल्कि उन्हें अपने जीवन में भी उतारें।अपने बड़ों को गाली देना हमारा संस्कार नहीं है।देश के जेन-जी, जेन-अल्फ़ा अपनी मातृभूमि,अपने धर्म और अपनी परम्पराओं की रक्षा तथा संवर्धन के लिए कार्य करें।युवा राष्ट्रभक्ति के ज्वार को राष्ट्रशक्ति में परिवर्तित करें।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है।संघ ने राष्ट्र निर्माण में अपना अतुलनीय योगदान दिया है।युवा भी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मशहूर पर्वतारोही रजनी साव ने किया। युवा संवाद कार्यक्रम के अंतिम चरण में उन्होंने युवाओं को संबोधित कर आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं में असीमित ऊर्जा है।वे संवाद को सुनने तक सीमित न रखें बल्कि उसका उपयोग समाज व राष्ट्र निर्माण में करें।
कार्यक्रम का संचालन अम्बेश कृष्ण ने किया।
इस अवसर पर प्रांत प्रचारक रमेश जी,सह प्रांत प्रचारक श्री सुरजीत जी, प्रांत प्रचारक प्रमुख अवधेश जी, प्रांत शारीरिक प्रमुख श्री तुलसी राम जी के अलावा क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख श्री मनोज जी, बस्ती विभाग के विभाग प्रचारक श्री ऋषि दीप जी, जिला प्रचारक श्री धीरज जी, बस्ती के सह विभाग संघ संचालक निर्मल जी,जिला संचालक रामगोपाल जी,नवीन जी, अतुल,महेंद्र,प्रवीण, अभिषेक,भाष्कर मणि त्रिपाठी, प्रवीण त्रिपाठी, नित्या नन्द,राकेश मिश्रा,राकेश पाठक दिग्विजयनाथ शुक्ल बृजेश कुमार त्रिपाठी हजारों की संख्या में नौजवानों की गरिमामयी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »