संत कबीर नगर में एक नया संवाद नजर आया।
गुलदस्ता लेकर पहुंचे दुर्गेश तिवारी,
डिप्टी CM बृजेश पाठक से हुई मुलाक़ात
संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के संत कबीर नगर दौरे के दौरान देवकाली खुर्द के ग्राम प्रधान एवं भाजपा नेता दुर्गेश तिवारी ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान दुर्गेश तिवारी ने उपमुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान स्थानीय विषयों को लेकर बातचीत हुई। जनप्रतिनिधि और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री की इस मुलाकात को क्षेत्रीय संवाद की कड़ी के रूप में देखा गया।
गुलदस्ता लेकर पहुंचे दुर्गेश तिवारी, डिप्टी CM बृजेश पाठक से हुई मुलाकात
