डीआईजी बस्ती द्वारा मुख्य आरक्षी को ‘गृह मंत्रालय भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक’ का पदक-चिह्न लगाकर किया गया सम्मानित

संजीव त्यागी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती द्वारा मुख्य आरक्षी विपिन कुमार नायक को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए ‘गृह मंत्रालय भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक’ का पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डीआईजी बस्ती द्वारा सम्मानित मुख्य आरक्षी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »