स्थानीय किसानों से की वार्ता, एसडीएम सहित सम्बंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक मार्गदर्शन व निर्देश।
संत कबीर नगर जिलाधिकारी अनुज मलिक द्वारा मगहर कताई मिल को हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा स्वीकृत टेक्सटाईल एवं अपैरल पार्क के रूप में विकसित किये जाने की सरकार की योजना के क्रम में कताई मिल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सत्यप्रकाश उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टेक्सटाईल पार्क को विकसित किये जाने के निमित्त उपलब्ध 38 एकड़ के अतिरिक्त 18 एकड़ जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के संबंध में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद सहित सम्बंधित अधिकारियों को मिल के आस-पास की जमीनों की स्थिति एवं उपयुक्तता के बारे में वांछित आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कताई मिल को टेक्सटाइल पार्क के रूप मे विकसित किये जाने के दृष्टिगत अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता को देखते हुए स्थानीय किसान भाईयों से वार्ता करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर उनका फीडवैक भी जाना।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदयराम तिवारी, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, वस्त्र निरीक्षक, उद्यमी मित्र सहित सम्बंधित आदि उपस्थित रहे।
डीएम ने कताई मिल मगहर को टेक्सटाईल पार्क के रूप में विकसित किये जाने की योजना के दृष्टिगत किया स्थलीय निरीक्षण
