पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा गूगल मीट के माध्यम से गोष्ठी कर जनपद में अपराध नियंत्रण पर दिये गये विशेष निर्देश
iGOT (Integrated Government Online Training Platform) के सम्बंध में गूगल मीट के माध्यम से संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्दश

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा रात्रि में गूगल मीट के माध्यम से पुलिस बैठक आहूत की गई, जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, समस्त चौकी प्रभारी, प्रभारी LIU, डायल 112 प्रभारी / DCR, प्रभारी / RI रेडियो, यातायात प्रभारी / गोपनीय सहायक / पेशकार पुलिस अधीक्षक, मीडिया सेल प्रभारी समेत अन्य अधिकारीगण के साथ जिले में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं प्रभावी गश्त, गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कठोर कार्यवाही, गो-तस्करी की रोकथाम हेतु सतर्क निगरानी, सीसीटीएनएस-15 के तहत लंबित कार्यों की समीक्षा व iGOT पोर्टल ( Intergrated Government Online Training Platform ) के संबंध में* गोष्ठी की गयी ।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिये गये
द्वारा जिले में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम । रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए । बाजार, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा चोरी की घटनाओं के पूर्व इतिहास वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए गए । बीट पुलिसिंग को सक्रिय रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, सत्यापन तथा निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए । चोरी की घटनाओं के त्वरित अनावरण के लिए तकनीकी सेल एवं सर्विलांस टीम को सक्रिय रखने पर जोर दिया गया ।
गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर एवं गैंग-संचालित गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए । गैंगस्टर एक्ट की धाराओं के तहत लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने पर बल दिया गया । अपराधियों की अवैध संपत्तियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए ।
गो-तस्करी की रोकथाम । सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध पशु परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए । रात्रि में सक्रिय पिकेट एवं मोबाइल टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए । गो-तस्करी में प्रयुक्त होने वाले वाहनों, मार्गों और संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखने पर विशेष बल दिया गया
सीसीटीएनएस-15 कार्यों की समीक्षा । थानों में दर्ज लंबित प्रकरणों, रिपोर्ट अपडेट तथा डाटा एंट्री से संबंधित कार्यों की समीक्ष की गई । अधिकारीगण को निर्धारित समयसीमा के भीतर सीसीटीएनएस-15 के सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने के आदेश दिए गए । डाटा की शुद्धता एवं समयबद्ध अपलोडिंग सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मियों को जागरूक कराने के निर्देश दिए गए ।
