CM युवा उद्यमी योजना -जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने 5 लाभार्थियों को मिले 15 लाख के चेक

कलेक्ट सभागार में एचडीएफसी बैंक एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने बैंक की सार्वजनिक सेवा, सामाजिक सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों पर आधारित नेतृत्व की खोज की। एचडीएफसी बैंक के आर्थिक समावेशन में भूमिका निभाते हुए बताया कि बैंक में स्थानीय उद्योग, छोटे उद्यम और नवोन्मेषी छात्र प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं सीएम योगी युवा रोजगार ऋण योजना के तहत तीन लोगो को पाँच – पाँच लाख का चेक जिले के प्रथम नागरिक बलराम यादव के कर कमलों से प्रदान किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एचडीएफसी बैंक फेस्टिव ट्रीट लोन मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर, उन्होंने कहा कि बैंक ऋण के माध्यम से कई लोगों के सपने पूरे करता है। एचडीएफसी बैंक ग्राहकों को सभी प्रकार की विश्वस्तरीय बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने में अग्रणी है। ग्राहक बिना किसी कागजी कार्रवाई के क्यूआर कोड स्कैन करके बैंक के सभी ऑफ़र प्राप्त कर सकते हैं। एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर प्रमुख नितिन के दिआ जी ने कहा कि बैंक के ग्राहक सभी खातों, ऋणों, कार्डों और ईएमआई पर विभिन्न ऑफ़र डिजिटल रूप से प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला अधिकारी अलोक कुमार. जय प्रकाश ,नगर पालिका अध्यक्ष जगत जयसवाल , व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमित जैन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बैंक के मैनेजर अमित सिंह श्रीनेत , उप मैनेजर कोकिला राय व अभिषेक भारती एवं कर्मचारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »