ग्रीन हाउस की बादशाहत को दरकिनार करके ब्लू हाउस बना ओवर ऑल चैंपियन
लक्ष्य के प्रति एकाग्र मन, स्वस्थ शरीर और टीम भावना के प्रति समर्पित खिलाड़ी ही बनाता है विजेता – प्रो ओपी पांडेय
अपनी इन्ही ऊर्जाओं और उत्साह के साथ संस्थान के नौनिहाल फिर बनाएंगे इतिहास – डा उदय प्रताप चतुर्वेदी
खेल में अपनी प्रतिभा का परचम फहराने के बाद अब बोर्ड एग्जाम में श्रेष्ठता हासिल करें नौनिहाल – सविता चतुर्वेदी

सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद का परिसर मंगलवार को विजय उत्साह और संकल्प की प्रतिबद्धता से सराबोर नजर आ रहा था। एथलेटिक्स, क्रिकेट, वालीबाल, बास्केटबॉल, खो-खो, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन जैसी चार दिनों तक चली कडी प्रतिस्पर्धाओं मे विजेता बनकर उभरे छात्र छात्राओं के चेहरे पर विजेता के भाव नजर आ रहे थे तो वहीं चन्द पलों की चूक से पिछड़े नौनिहालों के चेहरे पर भविष्य मे और बेहतर प्रदर्शन का दृढ संकल्प नजर आ रहा था। अपने शानदार प्रदर्शन और संकल्प की बदौलत ग्रीन हाउस की बादशाहत को धराशाई करते हुए ब्लू हाउस ओवर ऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। ब्लू हाउस 384अंक के साथ पहले, ग्रीन हाउस 340 अंकों के साथ दूसरे, रेड हाउस 305 अंकों के साथ तीसरे और येलो हाउस 195 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। समापन समारोह के चीफ गेस्ट गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ओपी पांडेय, सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, सूर्या की एक्जुक्युटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी और सूर्या के युवराज अखंड प्रताप चतुर्वेदी ने विजेता प्रतिभाओं को ट्रॉफी, मेडल्स, नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती और संस्थान के संस्थापक स्व पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा के सामने द्वीप प्रज्वलित करके समापन समारोह का आगाज किया। अपने संबोधन में चीफ गेस्ट प्रो ओपी पांडेय ने कहा कि खिलाड़ी वही विजेता बनता है जो अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र, शरीर से स्वस्थ और टीम भावना से परिपूर्ण होता है। उन्होंने नौनिहालों की प्रतिभा और मैनेजमेंट के सक्रियता की तारीफ किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हार या जीत मायने नहीं रखता है बल्कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना ही बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने नौनिहालों को अपनी पूरी क्षमता के साथ हर क्षेत्र में प्रदर्शन करने की सलाह दिया। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने नौनिहालों की ऊर्जा और उनकी प्रतिभा देख भविष्य में पुनः प्रदेश और देश लेबल पर अपना परचम फहराने की उम्मीद जताई। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने बच्चों को बेहतर खेल दिखाने के लिए बधाई देते हुए उन्हें आने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार रहने की सलाह दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, नितेश द्विवेदी, शरद त्रिपाठी, अर्चना सिंह, बलराम उपाध्याय, अशोक चौबे सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे
