मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर लौटी खुशी संतकबीरनगर पुलिस ने 121 गुमशुदा मोबाइल को किया बरामद, अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये

मोबाइल मिलने की सूचना देने पर कई मोबाइल स्वामी हुये आनंद विभोर संतकबीरनगर पुलिस को हृदय से दिया धन्यवाद

गुम मोबाइल की चिंता खत्म CEIR पोर्टल से मिल रहा आमजन को सीधा लाभ
तकनीक के सहारे बड़ी सफलता, ओएलएक्स ऐप पर बेचा गया मोबाइल पुलिस ने खोज निकाला

गैर प्रांत ही नहीं विदेश तक पहुँची पुलिस की तकनिकी पकड़, सऊदी अरब से ट्रेस हुआ गुमशुदा मोबाइल

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद / सर्विलांस सेल अमित कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद के प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों से पीड़ितों के गुमशुदा हुए 121 मोबाइल (एंड्राएड सेट भिन्न-भिन्न कम्पनियों के अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये) बरामद किया गया । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा गुमशुदा मोबाइलों के सम्बन्ध में समय-समय पर सर्विलांस टीम व थानों के CEIR पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारीगण को शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए कड़े निर्देश दिये गये थे । जिसके अनुपालन में निम्नलिखित मोबाइल को भिन्न भिन्न स्थानो से बरामद किया गया । मोबाइल मिलने की सूचना देने पर कई मोबाइल स्वामी आनंद विभोर हो गये तथा संतकबीरनगर पुलिस को हृदय से धन्यवाद दिया ।
बारामदगी के क्रम में गैर प्रांत बिहार, मध्यप्रदेश, तमिलनाड़ु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों समेत विदेश तक पुलिस की तकनिकी पकड़ से सऊदी अरब से सदाबखान पुत्र वसी अहमद निवासी चम्मनगंज कानपुर का मोबाइल बरदहिया बाजार से गुम होने के पश्चात सऊदी अरब से ट्रेस हुआ।
इसी क्रम में 01. संजय चौधरी पुत्र चुरमी निवासी वैशाली बिहार की मोबाइल महराजगंज से, 02. शिक्षक ज्योति प्रकाश तिवारी पुत्र नारायण निवासी बैरियो जनपद बलिया का मोबाइल जनपद अम्बेडकरनगर बस्ती बार्डर, 03. नंदनी प्रजापति पुत्री योगेन्द्र निवासी कोपिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर की मोबाइल जनपद गोरखपुर समेत 121 अदद गुमशुदा मोबाइल को संतकबीरनगर की सर्विलांस टीम द्वारा शत प्रतिशत बरामदगी करायी गयी ।

बरामदगी 121 अदद मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये) ।
चोरी / गुम हुए मोबाइल की शिकायत CEIR.GOV.IN बेवसाइट पर दर्ज करके IMEI ब्लाक / ट्रेस किया जा सकता है, शिकायत दर्ज करने के लिए मोबाइल धारक का आधार कार्ड, मोबाइल का बिल व सम्बन्धित थानों पर दर्ज गुमशुदगी की कॉपी व मोबाइल धारक का विवरण, गुम हुए मोबाइल के सिम नम्बर, IMEI नम्बर व मॉडल नम्बर की आवश्यकता होती है ।
मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह, का0 अमरजीत मौर्य, का0 नितीश कुमार ।
जनपद के समस्त थानों पर CEIR.GOV.IN पर नियुक्त सभी कर्मचारीगण ।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा मोबाइल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »