पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों व जनपदीय साइबर सेल के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ की गयी साइबर अपराध समीक्षा गोष्ठी

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस लाइन संतकबीरनगर के सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में *“साइबर अपराध की रोकथाम एवं नवीन चुनौतियों” पर समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी में मुख्य रूप में ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया अपराध, ओटीपी शेयरिंग फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन, फेक प्रोफाइल, क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड, डार्क वेब अपराध तथा ए0आई0 आधारित नए साइबर खतरों की विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही साइबर अपराधों की 1930 हेल्पलाइन, साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, डिजिटल साक्ष्य संरक्षण तथा प्रभावी अनुसंधान की नवीन तकनीकों पर जानकारी दी गयी । साथ ही सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति की उसकी मर्जी के खिलाफ पोस्ट या वीडियो डालने पर, उसे कैसे डिलीट करना है तथा सहयोग पोर्टल के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ।

पुलिस अधीक्षक ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि जनपद के सभी स्कूल-कॉलेजों, ग्राम पंचायतों एवं बाजारों में साइबर जागरूकता अभियान निरन्तर चलाया जाए इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, क्षेत्राधिकाकरी मेंहदावल सर्व दवन सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय अजय सिंह, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0के0 गुप्ता साइबर थाने के अधि0/कर्मचारीगण, जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर हेल्प डेस्क के अधि0/कर्मचारीगण व थानों के साइबर अपराध से सम्बन्धित विवेचनाओं के विवेचकगण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »