पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार कक्ष में दिनांक 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई । द्वारा बताया गया कि गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व को पूर्ण गरिमा, सुरक्षा और भव्यता के साथ संपन्न कराना है। “गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय गौरव है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें ताकि शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन सुनिश्चित हो सके।”
गोष्ठी के दौरान चर्चा के मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे
1. परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास
• अपर पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस परेड की टुकड़ियों के अनुशासन और टर्न-आउट की समीक्षा की।
• पुलिस लाइन्स में होने वाली मुख्य परेड के लिए चल रहे रिहर्सल को समयबद्ध और त्रुटिहीन बनाने के निर्देश दिए गए।
• स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी जांची गई।
2.सुरक्षा और सीसीटीवी
• सघन चेकिंग: पर्व के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों, होटलों और ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
• सीसीटीवी निगरानी कार्यक्रम स्थल और मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विशेष निगरानी रखने की योजना बनाई गई।
3.सम्मान और पुरस्कार
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को दिए जाने वाले प्रशस्ति पत्रों और पदकों की सूची पर विचार-विमर्श किया गया।
रिटायर्ड पुलिस कर्मियों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को आमंत्रित करने और उनके उचित सम्मान के निर्देश दिए गए।
4. स्वच्छता और साज-सज्जा
पुलिस लाइन्स परिसर की साफ-सफाई और लाइटिंग (तिरंगा लाइट) की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन्स सभागार कक्ष में 26 जनवरी 2026 के कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित की गयी समीक्षा गोष्ठी
