डीआईजी बस्ती द्वारा थाना इटवा का किया गया औचक निरीक्षण

संबन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा थाना इटवा का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस कार्यालय,बंदीगृह, थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया गया एवं थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां अद्यावधिक करने,कार्यालय/थाना परिसर की साफ सफाई प्रतिदिन कराने व लंबित विवेचनाओं/एहकामातों के समयबद्ध निस्तारण तथा थाना परिसर में खड़े माल मुक़दमाती,लावारिस आदि वाहनों का निस्तारण ऑपरेशन क्लीन के तहत कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । इस अवसर पर डीआईजी बस्ती द्वारा ग्राम चौकीदारों से संवाद स्थापित करते हुए उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराया गया, साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं समय पर सूचनाओं से अवगत कराने हेतु उन्हें प्रेरित किया गया तथा शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम चौकीदारों को कंबल वितरित किया गया।

 

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक इटवा श्री रविन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »