न्यायरथ को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रचार प्रसार हेतु जिले को मिला नया वाहन।
संत कबीर नगर न्याय चला निर्धन से मिलने की सूक्ति को चरितार्थ करने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भेजा गया बारह सीटर वाहन “फोर्स” सोमवार को जनपद को प्राप्त हो गया। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर उसके उद्देश्यों के सफ़लता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदेश भर के जिलों में न्याय रथ भेजा गया है। जनपद में न्याय रथ के आगमन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समेत न्यायिक प्रतिष्ठान में खुशी में माहौल कायम हो गया। न्याय रथ का उद्देश्य जिले के अंतिम छोर पर बसने वाले लोगों तक न्याय की पहुच बनाना है। जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह, अपर जिला जज गजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, न्यायिक अधिकारी अशोक कसौधन, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव नाजिर बृजेश सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रामभवन चौधरी, विनय, हरिशंकर चौधरी, जयशंकर यादव, मुलायम सिंह यादव, दीपक, राहुल यादव, बलदेव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »