Tahalka News Live

महुली पुलिस को जनता दे रही है धन्यवाद
खराब मौसम में संतकबीरनगर पुलिस की तत्परता सड़क पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाकर यातायात व्यवस्था कराई जा रही सुचारू

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में लगातार हो रही बारिश एवं खराब मौसम के दृष्टिगत जनपद में आमजन की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु संतकबीरनगर पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है।

खराब मौसम के कारण जनपद के विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार कटर एवं अन्य संसाधनों की सहायता से सड़क पर गिरे पेड़ों को कटवाकर हटवाया जा रहा है, जिससे बाधित मार्गों पर यातायात व्यवस्था को शीघ्र सुचारू कराया जा सके।

*इसी क्रम में थाना बेलहर कला क्षेत्रान्तर्गत नंदौर–रुधौली मार्ग पर पिपरा प्रथम एवं बेलवा सेंगर के पास अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कुल 04 स्थानों पर गिरे पेड़ों को कटवाकर सड़क से हटवाया गया तथा मार्ग को आवागमन हेतु सुचारू कराया गया। उक्त घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि अथवा अन्य अप्रिय घटना नहीं हुई।

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा खराब मौसम के दौरान भी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखी जा रही है। कहीं भी पेड़ गिरने अथवा मार्ग बाधित होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर आवश्यक निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

आमजन से अपील

लगातार बारिश एवं खराब मौसम के दृष्टिगत संतकबीरनगर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।* अत्यधिक बारिश, जलभराव, तेज हवाओं अथवा पेड़ गिरने की संभावना वाले स्थानों से सावधान रहें तथा यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी आपात स्थिति अथवा मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना/चौकी अथवा डायल-112 पुलिस को दें।

संतकबीरनगर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए खराब मौसम में भी लगातार तत्पर एवं सक्रिय है।

The post महुली पुलिस को जनता दे रही है धन्यवाद appeared first on Tahalka News Live.

डीएम ने कताई मिल मगहर को टेक्सटाईल पार्क के रूप में विकसित किये जाने की योजना के दृष्टिगत किया स्थलीय निरीक्षण
स्थानीय किसानों से की वार्ता, एसडीएम सहित सम्बंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक मार्गदर्शन व निर्देश।

संत कबीर नगर जिलाधिकारी अनुज मलिक द्वारा मगहर कताई मिल को हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा स्वीकृत टेक्सटाईल एवं अपैरल पार्क के रूप में विकसित किये जाने की सरकार की योजना के क्रम में कताई मिल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सत्यप्रकाश उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टेक्सटाईल पार्क को विकसित किये जाने के निमित्त उपलब्ध 38 एकड़ के अतिरिक्त 18 एकड़ जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के संबंध में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद सहित सम्बंधित अधिकारियों को मिल के आस-पास की जमीनों की स्थिति एवं उपयुक्तता के बारे में वांछित आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कताई मिल को टेक्सटाइल पार्क के रूप मे विकसित किये जाने के दृष्टिगत अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता को देखते हुए स्थानीय किसान भाईयों से वार्ता करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर उनका फीडवैक भी जाना।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदयराम तिवारी, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, वस्त्र निरीक्षक, उद्यमी मित्र सहित सम्बंधित आदि उपस्थित रहे।

The post डीएम ने कताई मिल मगहर को टेक्सटाईल पार्क के रूप में विकसित किये जाने की योजना के दृष्टिगत किया स्थलीय निरीक्षण appeared first on Tahalka News Live.

नगर पंचायत अध्यक्ष हैंसर धनघटा श्रीमती रिंकू मणि प्रेस क्लब/मीडिया सेंटर का किया भव्य उद्घाटन
पत्रकारों को मिला सम्मान

जनपद संत कबीर नगर के धनघटा तहसील परिसर के सामने प्रेस क्लब मीडिया सेंटर का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ इस मौके पर क्षेत्र के सम्मानित पत्रकारों वरिष्ठ नागरिकों एवं अतिथियों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिंकूमणि नगर पंचायत अध्यक्ष हैसर/धनघटा संत कबीर नगर द्वारा फीता काटकर किया गया उद्घाटन समारोह का आयोजन धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा की मीडिया सेंटर की स्थापना से पत्रकारों को समाचार संकलन और जन समस्याओं को मजबूती से उठाने में काफी सुविधा मिलेगी कार्यक्रम में आए सभी पत्रकार बंधुओ अतिथियों का आयोजकों द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया नीलमणि के इस कार्य से पत्रकारों के बीच उत्साह देखने को मिला सभी पत्रकारों ने नीलमणि के प्रति आभार जताया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया

The post नगर पंचायत अध्यक्ष हैंसर धनघटा श्रीमती रिंकू मणि प्रेस क्लब/मीडिया सेंटर का किया भव्य उद्घाटन appeared first on Tahalka News Live.

जुलूस को लेकर महुली पुलिस की सक्रियता कमेटी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आगामी जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा प्रभावी तैयारियां की जा रही हैं । इसी क्रम में थाना महुली पर छेत्रीय जुलूस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान जुलूस के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निर्धारित नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु नोटिस तामील कराया गया । बैठक के दौरान कमेटी के सदस्यों द्वारा आश्वस्त किया गया कि जुलूस के दौरान डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित अनुशासन, मर्यादा एवं शालीनता के साथ जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से विसर्जन की कार्रवाई संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की बात कही गई । थाना महुली पुलिस द्वारा जुलूस के दौरान सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस प्रबंध, प्रभावी निगरानी एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा जुलूस मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखी जा रही है । थाना महुली पुलिस द्वारा सभी लोगों से अपील की गई है कि आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द की भावना बनाए रखते हुए प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे। तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे। जनसहयोग एवं पुलिस-प्रशासन के समन्वित प्रयासों से जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु थाना महुली पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है ।

The post जुलूस को लेकर महुली पुलिस की सक्रियता कमेटी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश appeared first on Tahalka News Live.

सीसीटीएनएस रैंकिंग माह अगस्त-2026 में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन, सभी 16 मानकों पर शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर रचा नया कीर्तिमान

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के प्रभावी मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी सुशील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी सीसीटीएनएस प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय तथा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं सीसीटीएनएस टीम के सतत एवं समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड (माह अगस्त-2026) की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।

यह रैंकिंग तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा सीसीटीएनएस पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए डाटा के आधार पर जारी की गई है। सीसीटीएनएस से संबंधित प्रदर्शन का डाटा प्रत्येक माह राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) को प्रेषित किया जाता है, जिसकी केंद्रीय स्तर पर नियमित मॉनीटरिंग की जाती है ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को सीसीटीएनएस कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं तकनीकी दक्षता बनाए रखने हेतु निरंतर निर्देशित एवं प्रेरित किया जाता रहा है, जिसके परिणामस्वरूप जनपद को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है ।

सीसीटीएनएस रैंकिंग के प्रमुख 16 मानक

 Data Sync

 Disposal of Complaints / NOCs / Antecedent Verification

 Entry of Arrested/Missing Persons’ Photographs in CAS/CCTNS

 IIF-1 से IIF-6 तक की प्रविष्टियां

 IIF-8 से IIF-11 एवं अन्य प्रपत्रों की प्रविष्टियां

 Appeal Disposal from District

 Data Bank Services Forms Entry

 FIR Transfer without Delay

 ICJS Search Usage

 Cri-MAC Usage

 Capacity Building (Online CCTNS Training Module)

 District Mission Team Meeting

 Field Unit Portal

 Public Grievance Review Portal

 Predictive & Pro-active Policing through Crime Analytics Portal

 NAFIS Usage (IIF-3 Feeding, Daily Login एवं Quick Search)

संतकबीरनगर पुलिस ने उपर्युक्त सभी 16 मानकों पर शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है, जो जनपद पुलिस की तकनीकी दक्षता, उत्कृष्ट कार्यप्रणाली एवं टीमवर्क का प्रमाण है ।

The post सीसीटीएनएस रैंकिंग माह अगस्त-2026 में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान appeared first on Tahalka News Live.

जनता की हर आवाज़ को प्राथमिकता, पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
जनपद संतकबीरनगर में आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया ।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का स्वयं अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद और अधिक सुदृढ़ हो।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत प्राप्त करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पुलिस की जवाबदेही और संवेदनशीलता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

संतकबीरनगर पुलिस जनविश्वास, पारदर्शिता एवं उत्तरदायी पुलिसिंग के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए आमजन को बेहतर, संवेदनशील एवं समयबद्ध पुलिस सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

The post जनता की हर आवाज़ को प्राथमिकता, पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश appeared first on Tahalka News Live.

डीआईजी बस्ती द्वारा मुख्य आरक्षी को ‘गृह मंत्रालय भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक’ का पदक-चिह्न लगाकर किया गया सम्मानित
संजीव त्यागी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती द्वारा मुख्य आरक्षी विपिन कुमार नायक को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए ‘गृह मंत्रालय भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक’ का पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डीआईजी बस्ती द्वारा सम्मानित मुख्य आरक्षी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

The post डीआईजी बस्ती द्वारा मुख्य आरक्षी को ‘गृह मंत्रालय भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक’ का पदक-चिह्न लगाकर किया गया सम्मानित appeared first on Tahalka News Live.

गुलदस्ता लेकर पहुंचे दुर्गेश तिवारी, डिप्टी CM बृजेश पाठक से हुई मुलाकात
संत कबीर नगर में एक नया संवाद नजर आया।

गुलदस्ता लेकर पहुंचे दुर्गेश तिवारी,

डिप्टी CM बृजेश पाठक से हुई मुलाक़ात

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के संत कबीर नगर दौरे के दौरान देवकाली खुर्द के ग्राम प्रधान एवं भाजपा नेता दुर्गेश तिवारी ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान दुर्गेश तिवारी ने उपमुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान स्थानीय विषयों को लेकर बातचीत हुई। जनप्रतिनिधि और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री की इस मुलाकात को क्षेत्रीय संवाद की कड़ी के रूप में देखा गया।

The post गुलदस्ता लेकर पहुंचे दुर्गेश तिवारी, डिप्टी CM बृजेश पाठक से हुई मुलाकात appeared first on Tahalka News Live.

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी द्वारा धनघटा क्षेत्र के विकासखंड पौली में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया गया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री जी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने सहित समस्त आवश्यक सुविधाओं से आच्छादित करते हुए आगामी माह दिसंबर 2026 तक हॉस्पिटल का संचालन शुरू करने के दिए गए निर्देश।

उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत ‘‘सेवा ही संकल्प’’ की थीम पर जन चौपाल का किया गया आयोजन। उप मुख्यमंत्री जी द्वारा अस्वस्थ पुरूषों/महिलाओं को ‘‘पोषण किट’’ का किया गया वितरण।

उप मुख्यमंत्री जी द्वारा पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड का किया गया वितरण।

उप मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद के स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित।

प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच एवं प0 दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करना सरकार का मुख्य लक्ष्य उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।

उप मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद एवं क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ जनपदवासियों के सुख, समृद्धि हेतु विकास के हर क्षेत्र में सरकार के पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन, स्थानीय जनता में दिखी खुशी की लहर।

संत कबीर नगर उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक जी द्वारा धनघटा क्षेत्र के विकासखंड पौली में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया गया निरीक्षण/समीक्षा की गयी तथा ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत ‘‘सेवा ही संकल्प’’ की थीम पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा त्रयम्बंक नाथ त्रिपाठी, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों की गरीमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी श्रीमती अनुज मलिक, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सत्यप्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री जी द्वारा निरीक्षण/समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने सहित समस्त आवश्यक सुविधाओं से आच्छादित करते हुए आगामी माह दिसंबर 2026 तक हॉस्पिटल का संचालन शुरू करने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी सहित कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम को दिया गया।

उल्लेखनीय है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का निर्माण कार्य पूर्व की सरकार के शासनकाल में विगत 12 वर्ष पूर्व शुरू करवाकर अर्द्धनिर्मित अवस्था में छोड़ दिया गया था जिसे वर्तमान सरकार में उप मुख्यमंत्री/चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा गम्भीरता से लेते हुए स्थानीय जनता के सुविधा के दृष्टिगत कराये गये निर्माण कार्यो का निरीक्षण एवं समीक्षा कर निर्माण कार्य को गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण करवाते हुए आगामी माह दिसम्बर 2026 तक सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को संचालित कर दिये जाने की घोषणा की गयी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल में पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड का वितरण किया गया। उप मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद के स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं अस्वस्थ पुरूषों/महिलाओं को ‘‘पोषण किट’’ का वितरण किया गया।

उप मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित सम्मानित जनता, जनप्रतिनिधिगणों एवं मीडिया बन्धुओं का हार्दिक धन्यवाद एवं स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्ग दर्शन एवं प्रेरणा से ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के तहत प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के पात्र एवं जरूरतमंद लोगो को निरन्तर उनका हक, अधिकार दिलाने के साथ-साथ समाज के सबसे निचले पायदान पर जीवन यापन कर रहें व्यक्ति की समस्त मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करते हुए विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बिजली, स्वच्छ पेय जल, सड़क, अस्पताल, शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता के साथ-साथ समाज में कानून व्यवस्था का सुचारू संचालन देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ‘‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’’ एवं ‘‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’’ की थीम पर कार्य कर रही है। विद्यालयों के आधुनीकीकरण के साथ-साथ नये विद्यालयों का निर्माण से शिक्षा में गुणवत्ता आयी है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भयमुक्त भ्रष्टाचार मुक्त के साथ कानून का राज स्थापित है। हमारे समाज में आज हमारी बहू बेेटियां बिना किसी आतंक एवं भय के किसी भी समय अपने घर से बाहर जा कर पूरी स्वतंत्रता एवं सुरक्षा के वातावरण में अपना कार्य कर रही है और आत्मनिर्भरता एवं स्वालम्बन की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

उप मुख्यमंत्री जी ने विगत वर्षो में उ0प्र0 के विकास में गुणात्मक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पूरे देश का लगभग 60 प्रतिशत एक्सप्रेसवें उत्तर प्रदेश में है। उन्होंने कहा कि देश की 75 प्रतिशत फोर लेन की सड़कें उत्तर प्रदेश से जुड़ी है। इसी के साथ विद्युत व्यवस्था का सुचारू संचालन के बिन्दु पर उन्होंने कहा कि विगत वर्षो में 15 हजार मेगावॉट विद्युत खपत की जगह आज उत्तर प्रदेश में 32 हजार मेगावॉट विद्युत की खपत हो रही है, 40 मेडिकल कॉलेज की जगह आज 85 मेडिकल कॉलेज संचालित है। उन्होंने कहा कि अब कृषक कॉ-आपरेटिव सोसाइटी के माध्यम से किसानों को 06 प्रतिशत वार्षिक व्याज की दर से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, आज उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन बन कर उभरा है।

उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब जनता के द्वारा गरीबों का हित एवं कल्याण के बारे में सोचने वाली सरकार चुनी जाती है तब क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा और गति मिलती है। उन्होंने कहा कि आज हम एक नए भारत और नए उत्तर प्रदेश का दर्शन कर रहे हैं, आज का उत्तर प्रदेश अपने विकास की यात्रा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब देश की समस्त जनता एक साथ एकजुट होकर देश की तरक्की और विकास के प्रति समर्पित सरकार का सहयोग करे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े सभी लोग एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करने का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे तेजी से विकास करने वाला प्रदेश बन गया है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश अपने सम्मानित नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है जिसका प्रभाव शहर से लेकर गांव तक साफ दिखाई पड़ रहा है।

उप मुख्यमंत्री जी ने जनपद संत कबीर नगर के सम्मानित नागरिकों को आश्वासन दिया कि उनके सुख, समृद्धि एवं विकास के लिए हर स्तर पर प्रदेश सरकार उनके साथ है। विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने स्थानीय जनता एवं जनपदवासियों की तरफ से उप मुख्यमंत्री जी का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन एवं सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवबखरी के अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण करवाकर संचालित किये जाने की सौगात दिये जाने पर उनके प्रगति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास के हर पहलू को नया अयाम दिया है। जिससे गॉव, गरीब, किसान, महिलाओं एवं बहू-बेटियों का उत्थान एवं सम्मान हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास की भावना से प्रधानमंत्री जी के विजन को साकार करने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है। आज सभी योजनाओं के लाभार्थियों को बिना किसी बिचौलियों के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधा उनके खाते मे मिल रहा है। आमजनमानस का जीवन स्तर उन्नत हो समाज में सुक्ष समृद्धि हो, सभी स्वस्थ्य एवं शिक्षित हो, कानून व्यवस्था का सुचारू संचालन हो यही सरकार का उद्देश्य है।

इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी श्रीमती अनुज मलिक एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उप मुख्यमंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक आभार एवं कृतज्ञयता व्यक्त की गयी।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमर राय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमर राय, सत्यपाल पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, क्षेत्रीय मंत्री सुनीता अग्रहरि, महामंत्री गणेश पाण्डेय, बन्धु चौहान, कपिल देव कन्नौजिया, राजेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री कौशलेन्द्र सिंह ‘‘दीपू सिंह’’ सहित भाजपा के पदाधिकारी संतलाल मौर्य, दिनेश चौधरी, राजकुमार चौरसिया, ओम प्रकाश यादव, भूपेन्द्र त्रिपाठी, राजेन्द्र पाण्डेय सहित भाजपा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, जनपद स्तरीय अधिकारीगण, लाभार्थीगण एवं भारी संख्या में सम्मानित आम जनमानस एवं संभ्रांत नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।

The post उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी द्वारा धनघटा क्षेत्र के विकासखंड पौली में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया गया निरीक्षण appeared first on Tahalka News Live.

नवागत जिलाधिकारी श्रीमती अनुज मलिक ने जिलाधिकारी संत कबीर नगर के पद पर किया कार्यभार ग्रहण
जन-कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन एवं जन-समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वाेच्च प्राथमिकता-डीएम।

संत कबीर नगर जनपद के नवागत जिलाधिकारी श्रीमती अनुज मलिक ने आज पूर्वांन्ह कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहॅुंचकर डबल लॉक में जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी संत कबीर नगर के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जनपद संत कबीर नगर की नवागत जिलाधिकारी श्रीमती अनुज मलिक 2017 बैच की आई0ए0एस0 अधिकारी हैं। इससे पहले श्रीमती मलिक गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में मुख्य  कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) व जनपद कुशीनगर में मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न जनपदों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

नवागत जिलाधिकारी के आगमन पर अपर जिलाधिकारी,‌ मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, उप जिलाधिकारीगण व सूचना अधिकारी सहित उपस्थित समस्त अधिकारियों ने जनपद में नवागत जिलाधिकारी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए उन्हें पुष्प बुके भेंट किया।

नवागत जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट कक्ष में सूक्ष्म परिचयात्मक बैठक में समस्त अधिकारियों का परिचय जाना तथा उनसे मुखातिब होते हुए कहा कि शासन की नीतियों एवं विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी/लाभार्थीपरक योजनाओं का जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करना तथा आम जनता की समस्याओं को सुनना और उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों का जिम्मेदारीपूर्ण रवैया एवं सहयोग अपेक्षित है।

इस अवसर पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल व सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण, कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

The post नवागत जिलाधिकारी श्रीमती अनुज मलिक ने जिलाधिकारी संत कबीर नगर के पद पर किया कार्यभार ग्रहण appeared first on Tahalka News Live.