आगामी पर्व के मद्देनजर संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक

संत कबीर नगर जनपद के महुली थाना परिसर में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के समस्त डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी द्वारा की गई, जिसमें सभी डीजे संचालकों को शासन की मंशा, ध्वनि प्रदूषण संबंधी मानक, तथा न्यायालय के आदेश-निर्देशों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि—
1.निर्धारित समय सीमा के भीतर ही डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन किया जाएगा।
2.मानक से अधिक ध्वनि स्तर (डेसीबल) पर किसी भी प्रकार का संचालन नहीं किया जाएगा।
3.किसी भी धार्मिक स्थल, अस्पताल, विद्यालय या संवेदनशील स्थानों के निकट विशेष सावधानी बरतें
4.शांति व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
सभी डीजे संचालकों से एक लिखित बंधपत्र (बॉन्ड) भरवाया गया,
जिसमें उनके द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि वे शासन एवं न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे तथा किसी भी प्रकार की उल्लंघन की स्थिति में विधिक कार्यवाही के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे।
थाना महुली पुलिस द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर महुली थाना क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »