राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का मेंहदावल बाइपास पर रैली निकालकर किया गया समापन

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के कुशल मार्गदर्शन में मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिन आज दिनांक 31.01.2026 को समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर, एआरटीओ संतकबीरनगर प्रियंवदा सिंह एवं यातायात प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में यातायात जागरूकता रैली मेंहदावल बाइपास पर निकाली गई ।

रैली के माध्यम से आम जनमानस एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम के दौरान नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया गया
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल एक माह का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जिम्मेदारी है । यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है ।
इसी संदेश के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का विधिवत समापन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »