संत कबीर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया है कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में “Smart Tech, Safe Choices-Exploring the Safe and Responsible use of Al” थीम के तहत इस वर्ष दिनांक 10 फरवरी 2026 को सुरक्षित इंटरनेट दिवस (Safer Internet Day) के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार दिनांक 10 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समस्त जिला स्तरीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति अनिवार्य है।
जिलाधिकारी द्वारा अपने कार्यालय के समस्त कर्मचारियों के साथ कार्यशाला में प्रतिभाग करने हेतु विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रत्येक वर्ष माह फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर “Safer Internet Day” मनाया जाता है। “Smart Tech, Safe Choices Exploring the Safe and Responsible use of AI” थीम के तहत इस वर्ष दिनांक 10 फरवरी, 2026 को “Safer Internet Day” मनाया जाएगा। इस अवसर पर इलैक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा दिनांक 10 फरवरी, 2026 को एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। इस सन्दर्भ में एनआईसी द्वारा “Safer Internet Day” पर जनपद स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
