डीआईंजी बस्ती द्वारा रेंज के तीनों जनपदों के साइबर सेल प्रभारी/विवेचको के साथ की गयी समीक्षा गोष्ठी

संबन्धित को दिये आवश्यक दिशा- निर्देश
परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती के सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा बस्ती रेंज के तीनों जनपदों—बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के साइबर प्रभारी/विवेचको के साथ साइबरअपराधों से संबंधित कार्यों की समीक्षा गोष्ठी की गयी।
गोष्ठी के दौरान डीआईजी बस्ती द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम, पंजीकृत प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, साइबर सेल की कार्यप्रणाली तथा लंबित मामलों के सम्बंध मे विस्तार से वार्ता की गयी। उन्होंने सभी संबंधित को निर्देशित किया कि साइबर अपराधों में तकनीकी साक्ष्यों का समयबद्ध संकलन सुनिश्चित किया जाये तथा प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जाये।साइबर अपराधों की बदलती प्रकृति, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, फर्जी कॉल/लिंक, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड एवं बैंकिंग से जुड़े साइबर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही कर पीड़ितों को राहत प्रदान की जाये।

डीआईजी बस्ती द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु जनपद स्तर पर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल–कॉलेजों में साइबर सेफ्टी अभियान, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं पोर्टल www.cybercrime.gov.in
के अधिकाधिक प्रचार पर विशेष बल दिया गया।
इस दौरान तीनों जनपदों के साइबर सेल प्रभारी/विवेचकगण तथा अन्य कर्मचारी व परिक्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »