अजांव में चल रही श्रीचंडी महायज्ञ का होगा कल होगा समापन, सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी होंगे चीफ गेस्ट

नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अजांव में बीते 27 जनवरी से श्रीचंडी महायज्ञ में श्रीराम कथा और रामलीला का चल रहा मनमोहक मंचन श्रीचंडी महायध्य के समापन पर आयोजित आरती में हिस्सा लेंगे डा उदय प्रताप चतुर्वेदी

 

संतकबीरनगर जनपद के नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अजांव में बीते 27 जनवरी से चल रहे नौ दिवसीय श्रीचंडी महायज्ञ का बुधवार को भव्य समापन होगा। कबीर की सरजमीं पर समाजसेवा और धर्म के ध्वजवाहक सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी समापन समारोह के चीफ गेस्ट होंगे। आयोजक मंडल ने मुख्य अतिथि डा चतुर्वेदी के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दिया है। बीते कई वर्षों की तरह इस बार भी अजांव में स्थित काली मंदिर पर भव्य आयोजन किया गया। इस श्रीचंडी महायज्ञ का शुभारंभ एसआर ग्रुप के युवराज रजत चतुर्वेदी ने किया था। पिछले एक सप्ताह से वृंदावन धाम से पधारे पूज्य लीलाराम जी महाराज के मुखरविंदुओं से प्रवाहित श्रीराम कथा और रामलीला के भव्य आयोजन से समूचा क्षेत्र राममय नजर आ रहा है। आयोजन समिति के जिम्मेदार पदाधिकारी सौरभ पाण्डेय ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले इस श्रीचंडी महायज्ञ का समापन बुधवार को होगा। इस महायज्ञ में क्षेत्र के दर्जनों गांवों की आवाम हमेशा की तरह इस बार भी पूरी आस्था के साथ अपना योगदान देने के लिए तत्पर रही। पांडेय ने बताया कि इस श्री चंडी महायज्ञ के समापन समारोह के मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी होंगे। समापन समारोह के आयोजन की भव्यता के लिए सम्मानित आयोजक मंडल की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »