नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के अजांव में श्रीराम कथा और राम लीला का होगा भव्य मंचन
धर्म शास्त्र के मार्ग पर चलते हुए मानवता की रक्षा करने की सीख देती है श्रीराम कथा – रजत चतुर्वेदी

संतकबीरनगर के नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अजांव में नौ दिवसीय श्रीचंडी महायज्ञ का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। नाथनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे उनके छोटे सुपुत्र रजत चतुर्वेदी ने इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का शुभारंभ किया। इस महायज्ञ के दौरान वृंदावन धाम से पधारे पूज्य लीलाराम दास जी के मुखार बिंदुओं से श्रीराम कथा का वर्णन होगा साथ ही राम लीला का रोमांचकारी मंचन भी होगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी की गैर मौजूदगी में उनके छोटे सुपुत्र एवम् एसआर ग्रुप के युवराज रजत चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कथा व्यास पूज्य लीलाधर दास जी ने श्रीराम नामी वस्त्र भेंट कर रजत चतुर्वेदी को आशीर्वाद दिया। समारोह को संबोधित करते हुए एसआर के युवराज रजत चतुर्वेदी ने कहा कि मानव जीवन के लिए श्रीराम का व्यक्तित्व प्रेरणादाई है। यह कथा धर्म शास्त्र के मार्ग पर चलते हुए हुए मानवता की रक्षा करने की सीख देती है। युवा चतुर्वेदी ने कहा कि धर्म, संस्कार और मानवता की रक्षा की प्रेरणा उन्हें परिवार की विरासत में मिली है। उन्होंने कथा व्यास के चरणों में शीश नवा कर उनका आशीर्वाद भी लिया। आयोजक मंडल को आर्थिक सहयोग भी भेंट किया। प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय और एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने भी कथा व्यास से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सुनील बाबा, सौरभ पाण्डेय, दिग्विजय यादव, विनोद कुमार दूबे पवन ओझा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
