पूर्व विधायक जय चौबे ने सूर्या ग्रुप के एमडी डा0उदय और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के साथ फहराया तिरंगा।
एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में गणतंत्र दिवस पर पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी,सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। पूर्व विधायक के साथ एकेडमी के एमडी राकेश चतुर्वेदी,प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,सह प्रबंधक मनोज पांडेय सहित पहुंचे गणमान्य लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए मौजूद छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी।
26जनवरी गणतंत्र दिवस पर पूरे देश में जश्न मनाया गया।इसी कड़ी में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एकेडमी पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे और सूर्या के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ एकेडमी के एमडी राकेश चतुर्वेदी,प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,सह प्रबंधक मनोज पांडेय व शिक्षकों ने तिरंगा फहराया।मौजूद छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि आज का दिन देश के लोगों के लिए बेहद खास है।राष्ट्रीय पर्व पर हम उन अमर बलिदानियों की शहादत को याद करते हैं।जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजाद भारत की हवा में सॉस लेने का दिन लौटाया है।गणतंत्र दिवस के दिन ही देश में अपना संविधान लागू हुआ था।और हम पूर्णरुप से आजाद हुए थे।उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। सूर्या के एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन देश को अपना संविधान मिला था।इसी दिन देश की आजागी के मायने पूरे हुए थे। हमें अपनी देश की एकता अखंडता को कायम रखने के लिए आपसी भाईचारा को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में देश लगातार महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है हम सबको मिलकर अमर बलिदानियों के सपनो को साकार करना होगा यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धॉजलि होगी। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर हमें देश की संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने छात्र-छात्राओं को देश के उत्थान में अहम् भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय और सह प्रबंधक मनोज पांडेय ने छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।ध्वज फहराने के बाद मॉ सरस्वती और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन हुआ।संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चन्द्र यादव ने किया। गोरखनाथ मिश्र की गायक मंडली ने देशभक्ति की गीतों से समॉ बांध दिया।छात्र छाताओं की एक के बाद एक प्रस्तुति ने लोगों को तालियॉ बजाने पर बिवश कर दिया। इस दौरान युवा समाजसेवी निहाल चंद्र पांडेय,अंकित पाल,अजय मिश्र,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी,प्रेम प्रकाश पांडेय,एसएन शुक्ला,दिग्विजय यादव,सहित कई लोग मौजूद रहे।
