पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनपद के समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से आगामी संत रविदास जयंती को सकुशल सम्पन्न कराने तथा शांति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत की गई आनलाइन गोष्ठी, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा गूगल मीट के माध्यम से पुलिस बैठक आहूत की गई, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, समस्त चौकी प्रभारी, समस्त चौकी प्रभारी, FSSO प्रभारी / LIU प्रभारी / DCRB प्रभारी / प्रभारी डायल 112, RI लाइन्स समेत अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण के साथ आगामी संत रविदास जयंती को सकुशल सम्पन्न कराने व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गोष्ठी की गयी । गोष्ठी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को निम्न दिशा-निर्देश निर्गत किए गए
प्रभात फेरी एवं जुलूस संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पूजा समारोहों के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए तथा आवश्यकतानुसार पी.ए.सी. (PAC) और रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात करने हेतु निर्देशित किया गया है।महिला सुरक्षा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने पर जोर दिया गया ।नयी परंपरा पर रोक पुलिसअधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जयंती केवल परंपरागत रूप से ही मनाई जाएगी। किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।
डीजे पर नियंत्रण डीजे संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी परिस्थिति में आपत्तिजनक या भड़काऊ गाने न बजाए जाएं। उल्लंघन करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।
महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संत रविदास जी की प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई असामाजिक तत्व माहौल खराब न कर सके ।
सतर्कता एवं गश्त यूजीसी ‘भारत बंद’ आह्वान के दृष्टिगत जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
यूपी 112 की सक्रियता पीआरवी (यूपी 112) को निर्देशित किया गया है कि वे लगातार सघन गश्त (Patrolling) करें और किसी भी सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया दें ।
अपील
संतकबीरनगर पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »