पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक पर थाना मेंहदावल, धर्मसिंहवा, दुधारा व बेलहरकला के आरक्षियों की बीट बुक का किया गया निरीक्षक।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक पर थाना थाना मेंहदावल, धर्मसिंहवा, दुधारा व बेलहरकला के बीट व्यवस्था की समीक्षा की गई । इस दौरान उन्होंने बीट अधिकारियों की बीट बुक का अवलोकन किया तथा उसमें अंकित सूचनाओं, शिकायतों एवं निराकरण की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मेंहदावल के बीट अधिकारी हे0का0 सुरेन सिंह, थाना धर्मसिंहवा के बीट अधिकारी का0 सोनू यादव, थाना दुधारा के बीट अधिकारी का0 रंजन कुमार, का0 अजीत पासवान तथा थाना बेलहरकला के बीट अधिकारी का0 संतोष चौहान की बीट बुक का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया व आदेशित किया गया कि बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाए । क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित/वारंटी अभियुक्तों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा जनता से सतत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, साथ ही साथ बीट बुक में प्रत्येक सूचना का नियमित रूप से अद्यतन किया जाए और क्षेत्र में गश्त एवं चौकसी बढ़ाई जाए, ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे । किसी भी प्रकार की गैरजिम्मेदारी क्षम्य नहीं होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »