डीएम व एसपी द्वारा जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान अंतर्गत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

संत कबीर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान अंतर्गत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन जनपद के तीनों तहसील के प्रत्येक ब्लॉक के प्रत्येक न्यायपंचायत में भ्रमण कर किसानों के मध्य फार्मर रजिस्ट्री हेतु प्रचार करेगी। फार्मर रजिस्ट्री हेतु किसान को अपने आधार, खतौनी के माध्यम से अपनी भूमि विवरण को पोर्टल पर अंकित कराते हुए गोल्डन कार्ड बनाया जाना है, जिससे उन्हें सभी विभागीय योजनाए में जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, बीज क्रय, उर्वरक क्रय, अनाज की बिक्री इत्यादि में सहज लाभ प्राप्त होगा। जनपद में अब तक 216863 किसानों के सापेक्ष 160600 किसानों का गोल्डन कार्ड जारी किया जा चुका है। शेष किसानों को 31 मार्च 2026 तक योजना में आच्छादित होना है।
जिलाधिकारी द्वारा किसानों से आह्वान किया गया कि जनपद के प्रत्येक किसान अपना फार्मर रजिस्ट्री 31 मार्च 2026 से पूर्व तैयार कर लें। इस कार्य में राजस्व विभाग, कृषि विभाग ग्रामीण विकास विभाग एवं कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर किसानों का फार्म रजिस्ट्री कराया जाने की आवश्यकता है आगामी वर्षों में गोल्डन कार्ड के माध्यम से ही किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं में लाभ प्राप्त होगा। अतः समय रहते समस्त किसान अपना फार्म रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करा लें।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »