पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर
सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना महुली पर पीस कमेटी की मीटिंग की गई । जिसमें थाना क्षेत्र के धार्मिक धर्मगुरुओ, संभ्रांत व्यक्तियो ने पीस कमेटी की मीटिंग में भाग लिया लोगों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई तथा त्यौहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत दिया गया तथा उपस्थित लोगों को भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने तथा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपील किया गया। थानाध्यक्ष महुली द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या सांप्रदायिक टिप्पणी न करे। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे, तो तुरंत थाने या यूपी 112 पर सूचना दें।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना महुली पर आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग
