पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम थाना संतकबीरनगर अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना दुधारा क्षेत्र अंतर्गत अहमद शिक्षण संस्थान, अगया छाता में स्कूली बच्चों एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान साइबर क्राइम थाना के विशेषज्ञों द्वारा लगभग 450 छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, संदिग्ध लिंक क्लिक धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज अथवा लिंक पर तत्काल प्रतिक्रिया न दें तथा किसी भी परिस्थिति में अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
गोष्ठी में उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जय प्रकाश चौबे, आ0 रामप्रवेश मद्धेशिया, आ0 राजकुमार यादव, म0आ0 अमृता सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
