पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान जनपद में चोरी जैसी घटनाओं के सफल अनावरण हेतु थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 31/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित 04 अभियुक्त क्रमश 01. संदीप यादव पुत्र राजहंश यादव साकिन नीबाहोरिल थाना महुली जनपद संतकबीरनगर 02. नाबालिग अभियुक्त को 01 मोटरसाइकिल (यूपी 58 वाई 1073) व 3700 रु0 नकद के साथ नाथनगर पशु अस्पताल के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चमन चौरसिया के अलीनगर स्थित मुर्गी फार्म से अन्य 02 अभियुक्तों नाम पता 03. चमन चौरसिया पुत्र मनीष चौरसिया साकिन अलीनगर थाना महुली जनपद संतकबीर नगर 04. राधेश्याम पुत्र चौथी प्रसाद साकिन अलीनगर थाना महुली जनपद संतकबीर नगर को उनकी निशानदेही पर 01 अदद चोरी के टुल्लू पंप व 7370 रु0 नकद के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2),317(4)/317(5)/112 बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए न्यायालय रवाना किया गया ।
घटना का विवरण दिनाँक 23.01.2026 को वादी रामचन्द्र यादव पुत्र बृजलाल निवासी सड़हरा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना महुली पर उनके खेत से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 31/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
01. संदीप यादव पुत्र राजहंश यादव साकिन नीबाहोरिल थाना महुली जनपद संतकबीरनगर
02. 01 नाबालिग अभियुक्त ।
03. चमन चौरसिया पुत्र मनीष चौरसिया साकिन अलीनगर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर
04. राधेश्याम पुत्र चौथी प्रसाद साकिन अलीनगर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
बरामदगी का विवरण 01 अदद टुल्लू पंप, 01 अदद मोटरसाइकिल (यूपी 58 वाई 1073), 11,070 रु0 नकद
पूछताछ विवरण उक्त अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि बरामद शुदा बिजली के मोटर को संदीप व नाबालिग द्वारा ग्राम सडहरा से दिनांक 23.12.2025 की रात्रि में चोरी किया गया था तथा बेचने हेतु चमन चौरसिया के फार्म पर लाकर रखा गया था । आज दिनाँक 24.01.2026 को पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तारी टीम उ0नि0 अशोक कुमार सिंह, हे0का0 पंकज यादव, का0 विजय गौतम, का0 अजीत गुप्ता ।
थाना महुली द्वारा कार्यवाही करते हुए चोरी की 01 अदद मोटर बिजली, घटना मे प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल, 02 अदद मोबाइल व 11,070/ रुपए नकद के साथ वाँछित 03 अभियुक्तो व 01 नाबालिग को किया गया गिरफ्तार
