आगामी पर्व होली व रमजान के दृष्टिगत थाना महुली में आयोजित की गई ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में आगामी पर्व होली, होलिका दहन व रमजान के दृष्टिगत थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा आगामी पर्व होली तथा रमजान को शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी (बैठक) आयोजित की गई । इस पहल का मुख्य उद्देश्य जमीन स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना है।

गोष्ठी के दौरान थानाध्यक्ष महुली द्वारा ग्राम प्रहरियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए:
• अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें।
• गांव में होने वाली किसी भी छोटी-बड़ी घटना, विवाद या अफवाह की जानकारी तत्काल संबंधित थाने या उच्चाधिकारियों को दें।
• होली के त्यौहार के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ सूचनाएं एकत्र करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
• रमजान और होली के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें और लोगों को मिलजुलकर त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित करें।
• जो लोग त्यौहार के दौरान हुड़दंग मचाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, उनकी सूची तैयार कर पुलिस को अवगत कराएं।
थानाध्यक्ष महुली द्वारा बताया गया कि ग्राम प्रहरियों को पुलिस की “आंख और कान” माना जाता है । साथ ही वे गांव तथा पुलिस के बीच एक सेतु (Bridge) का कार्य करते हैं । ग्राम प्रहरी किसी भी अफवाह को फैलने से पहले ही उसे शांत करने में मदद करें । डीजे और लाउडस्पीकर के संबंध में शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करवाएं।
जनपद संतकबीरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्यौहारों में खलल डालने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »