संत कबीर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विस्तृत समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
जिलाधिकारी द्वारा बिंदुवार समीक्षा के दौरान मनरेगा में विशेष रूप से मनरेगा श्रमिकों का ई-केवाईसी, पिछले सालों के अपूर्ण कार्य को पूर्ण कराए जाने एवं श्रमिकों को 100 दिवस के रोजगार दिए जाने पर विशेष रूप से निर्देश दिया गया।
बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह के गठन एवं खाता खोले जाने की स्थिति, मनरेगा जॉब कार्ड धारक एवं राशन कार्ड धारकों को समूह से जोड़े जाने पर समीक्षा किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मेहदावल के ब्लॉक मिशन मैनेजर का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त स्वत: रोजगार प्रवीण शुक्ला सहित समस्त खंड विकास अधिकारीगण, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं ब्लॉक मिशन मैनेजर आदि उपस्थित रहे।
डीएम की अध्यक्षता में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
