डीएम ने शहर के समय माता मंदिर स्थित पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण आदि से संबंधित निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा शहर के समय माता मंदिर स्थित पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण आदि से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने पक्का पोखरा के सौंदरीकरण के दृष्टिगत कराये जा रहे निर्माणकार्यों की प्रगति व निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के बारे में संबंधित कार्यदाई संस्था सीएनडीएस एवं विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश व सुझाव भी दिए। उन्होंने सीएनडीएस के प्रोजेक्ट में शामिल कार्यों के औचित्य और आवश्यकता के परीक्षण के लिए निर्देशित करते हुए आवश्यकतानुसार संशोधन हेतु मार्गदर्शन दिया।
निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग आर0के0 पांडेय, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद अवधेश भारती, ओएसडी राकेश कुमार सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »